फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट के बाद भोजन माताओं को मिलेगा बोनस

Mon, 19 Oct 2015 12:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की भोजन माताओं को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तोहफा दिया है। अब उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद रिटायर्ड बोनस भी मिलेगा।
विज्ञापन


इसके लिए सरकार अलग से फंड की व्यवस्था करेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को बाबूगढ़ स्थित वेडिंग प्वाइंट में भोजना माता संगठन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि भोजन माताओं का बीमा भी कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री, भोजन माता और स्कूलों को आपस में जोड़कर योजना तैयार करने की है। ताकि, मातृ शक्ति को उनकी मेहनत का उचित मानदेय मिल सके। भोजन माता संगठन की ओर से अध्यक्ष उषा देवी, संरक्षक जगदीश गुप्ता और सामाजिक कार्यकर्ता अतुल शर्मा ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


भोजन माताओं को 11 माह का मानदेय दिए जाने का शासनादेश जारी होने पर संगठन ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। भोजना माताओं के अभिनंदन से मुख्यमंत्री गदगद दिखे। उन्होंने भोजन माताओं से धैर्य रखने को कहा। कहा कि भोजन माताएं भविष्य को संवारने का काम कर रही हैं।

सरकार महिलाओं के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने भोजन माताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में परिवर्तन के लिए काम करने वाली बहनों का सरकार पूरा ख्याल रखेगी।

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने शालीनता के साथ भोजन माताओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने पर संगठन का आभार जताया। महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतूरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है।

कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक नवप्रभात ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रवींद्र जैन, विपुल जैन, संजय किशोर, जितेंद्र रावत, शम्मी प्रकाश, शाहीन बानो, जगत सिंह नेगी, बीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।

जमकर झूमी भोजन माताएं
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व भोजन माताएं ढोल दमाऊ और रंगसिंगा की धुनों पर जमकर झूमीं। भोजन माताओं ने पारंपरिक अंदाज में हारुल और तांदी नृत्य किया।

नीचे न बैठें बहनें
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने संबोधन के दौरान कहा कि उत्तराखंड में हमेशा से ही महिलाओं का सम्मान होता आया है। कहा कि भविष्य में यह सुनिश्चित किया जाए कि माताएं-बहनें किसी भी कार्यक्रम में नीचे नहीं बैठें। कार्यक्रम के दौरान भोजन माताओं के नीचे बैठने की व्यवस्था पर उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन


मोदी बाबा हैं हम छोटे जोगड़े
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दिल्ली वालों ने प्रदेश के बजट से 24 सौ करोड़ काट दिए हैं। इस कारण परेशानी हो रही है। कहा कि केंद्र पोषित योजनाओं को धरातल में उतारने का काम प्रदेश सरकार का है, लेकिन बजट मुहैया कराना केंद्र की जिम्मेदारी है। हास्य अंदाज में प्रधानमंत्री को मोदी बाबा कहते हुए खुद को छोटे मठ के जोगड़े की संज्ञा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें