फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: भीमताल झील की गहराई और गाद का होगा वैज्ञानिक आकलन, पुनर्जीवन-ड्रेजिंग के लिए तैयार होगी कार्ययोजना

Wed, 25 Nov 2026 02:31 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड की प्रमुख झीलों में शामिल भीमताल के अस्तित्व और प्राकृतिक स्वरूप को बचाने के लिए अब वैज्ञानिक तरीके से काम किया जाएगा। झील में लगातार जमा हो रही गाद और जल भंडारण क्षमता की स्थिति को समझने के लिए आधुनिक तकनीक की मदद ली गई है।
विज्ञापन
र झील के पुनर्जीवन और ड्रेजिंग यानी गाद निकालने की कार्ययोजना तैयार की गई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल झील के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) ने पहल की है। जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देश पर झील का चार दिवसीय बैथिमेट्रिक सर्वेक्षण कराया गया। इसका उद्देश्य झील की गहराई, जल भंडारण क्षमता और तल में जमा गाद का वैज्ञानिक आकलन करना है।

सर्वेक्षण के आधार पर झील के पुनर्जीवन और ड्रेजिंग यानी गाद निकालने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके लिए रुड़की की सर्वेक्षण एजेंसी मैसर्स जियोसाइंस कंसल्टेंसी सर्विसेज की मदद ली गई। सर्वेक्षण में आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया।

र्वेक्षण बिंदुओं की सटीक भौगोलिक स्थिति और निर्देशांक किए गए दर्ज

झील के अलग-अलग हिस्सों की गहराई मापने के लिए मोटर बोट पर इकोसाउंडर उपकरण लगाया गया था। इसके माध्यम से पानी की गहराई और झील के तल से जुड़े आंकड़े जुटाए गए। वहीं, झील की परिधि पर डीजीपीएस (डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) उपकरण की मदद से सर्वेक्षण बिंदुओं की सटीक भौगोलिक स्थिति और निर्देशांक दर्ज किए गए।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी अग्निकांड: जिंदगी भर की कमाई को राख होता देख छलके आंसू, उजड़े आशियानों के सामने बेबस दिखे लोग

जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सर्वेक्षण से झील की मौजूदा स्थिति का सटीक आकलन करने में मदद मिलेगी। इससे यह भी पता चल सकेगा कि झील में कितनी गाद जमा है और जल भंडारण क्षमता की क्या स्थिति है। इन आंकड़ों के आधार पर आगे संरक्षण और गाद निकासी के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें