फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: फिर धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता, बोले-बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी

Wed, 25 Nov 2026 01:57 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

बेटी अंकिता को खोने के बाद से न्याय की लड़ाई लड़ रहे माता-पिता अब अपनी मांगों को लेकर राजधानी दून में धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि मामले में विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
अंकिता भंडारी के माता-पिता धरने पर बैठे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी के माता-पिता बुधवार को गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। वे पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य के खिलाफ राजपुर थाने में दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज हैं। उनके धरने को समर्थन देने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के कई नेता भी गांधी पार्क पहुंचे।

विज्ञापन


अंकिता के माता-पिता ने कुछ दिन पहले राजपुर थाने में विनोद आर्य के खिलाफ शिकायत दी थी। विनोद आर्य अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए पुलकित आर्य के पिता हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विनोद आर्य ने हाल ही में अंकिता और उसके एक मित्र के बीच हुई व्हाट्सएप बातचीत के स्क्रीनशॉट सार्वजनिक किए थे।

ये भी पढे़ं...ऋषिकेश: नीट काउंसिलिंग में अंकों का खेल, छात्रा के दो स्कोर कार्ड में दिखा 100 का अंतर, विवि ने दी तहरीर

परिजनों ने इसे लेकर पुलिस से शिकायत की थी और मामले में कार्रवाई की मांग की थी। उनका आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी से नाराज होकर अंकिता के माता-पिता ने गांधी पार्क में धरना शुरू कर दिया। धरने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित पार्टी के कई नेता भी वहां पहुंचे। उन्होंने अंकिता के माता-पिता को समर्थन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें