फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में भी शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्थानीय युवाओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य में भी सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा शुरू होगी। सहकारिता मंत्री डाॅ़ धन सिंह रावत ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जल्द ही इसका विस्तृत रोडमैप तैयार कर उत्तराखंड में सहकार टैक्सी योजना को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री रावत ने बताया कि यह पहल केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की भारत टैक्सी सेवा से प्रेरित है, जिसका शुभारंभ बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया। कहा कि राज्य में सहकार टैक्सी की काफी संभावनाएं है। प्रस्तावित सहकार टैक्सी योजना के अंतर्गत सारथी भाई-बहनों के लिए स्वामित्व, सुरक्षा, सामाजिक कवच और सम्मान को केंद्र में रखकर कार्य किया जाएगा। इस योजना को चार पहिया, तीन पहिया और दो पहिया टैक्सी वाहनों के साथ जोड़ा जाएगा, जिससे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ पर्वतीय और ग्रामीण इलाकों में भी स्थानीय युवाओं और चालकों को लाभ मिलेगा। सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा से न केवल टैक्सी चालकों को आर्थिक सशक्तीकरण मिलेगा, बल्कि यह योजना उत्तराखंड में बढ़ते पर्यटन, चारधाम यात्रा और वेडिंग डेस्टिनेशन गतिविधियों को भी संगठित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर सहकारी ढांचे से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें