रोटरी क्लब की ओर से रविवार को भारत हार्ट इंस्टीट्यूट एंड मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। विधायक विनोद चमोली ने उद्घाटन किया। 147 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाई।
विधायक ने डॉ. चेतन शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर लगाने से आम लोगों को महंगी सुविधा निशुल्क मिल जाती है। वहीं डॉ. चेतन शर्मा ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को छाती में दर्द होता है तो हमें हृदय रोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए। रोटरी क्लब ने डॉ. चेतन शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. श्रेयांशी, और डॉ. अनन्या गुप्ता को सम्मानित किया।
इस मौके पर भारत हार्ट इंस्टिट्यूट एंड मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर सुनील कुकरेती ने कहा की इस स्वास्थ्य शिविर में 147 मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में 147 लोगों का ब्लड शुगर व 52 लोगों का ईसीजी किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. एसएल गुप्ता, अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, डॉ अरुण कुमार, पवन कुमार अग्रवाल, आर के बख्शी, गौरव दीप सिंह, राकेश मल्होत्रा, तरूण भाटिया, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।