फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: उत्तराखंड निवास में सीएम धामी से मिला भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण दल, समय प्रबंधन को लेकर दिया मंत्र

Mon, 17 Nov 2025 01:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण दल उत्तराखंड निवास में सीएम धामी से मिला। सीएम धामी ने इस दौरान स्वामी विवेकानंद का स्मरण करते हुए कहा कि मनुष्य के अंदर असीम शक्ति है। जिसे पाने के लिए स्वयं पर विश्वास करना, एकाग्र रहना और लगातार प्रयास करते रहना जरूरी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड निवास में सीएम धामी से मिला भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण दल - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि छात्र समय प्रबंधन के साथ अगर अपनी गलतियां सुधारने पर फोकस करेंगे तो निश्चित तौर पर उनके लिए आने वाला समय और बेहतर होगा। रविवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम 2025 में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया।

विज्ञापन


विश्वास जताया कि इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बहुमूल्य अनुभव प्राप्त किए होंगे। विद्यार्थियों को उनके विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। बताया कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण अब राज्य स्तर पर भी शुरू किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान, विज्ञान और अनुसंधान से नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके पिताजी के सेना से सेवानिवृत्त होने के समय वे 9वीं कक्षा के छात्र थे और 10वीं उत्तीर्ण करने के लिए अकेले खटीमा से नैनीताल एक्सप्रेस पकड़कर सागर गए थे। यह उनका पहला शैक्षिक भ्रमण था, जिसने उन्हें सतत सीखने की प्रेरणा दी। कहा कि युवाओं के कंधों पर देश की जिम्मेदारियां आएंगी।

स्वामी विवेकानंद का किया स्मरण 
पढ़ाई का समय पुनः नहीं आता। इसलिए परिश्रम, कौशल और नियमों का पालन करते हुए लक्ष्य प्राप्त करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लेखन प्रक्रिया को साफ-सुथरा बनाना चाहिए। कभी अपने लक्ष्यों से भटकें नहीं। स्वामी विवेकानंद का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य के अंदर असीम शक्ति है। जिसे पाने के लिए स्वयं पर विश्वास करना, एकाग्र रहना और लगातार प्रयास करते रहना जरूरी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सीएम धामी ने रक्षा मंत्री के सामने रखीं सामरिक महत्व की मांगें, नंदा राजजात यात्रा पर भी की बात
विज्ञापन


छात्रों को समय प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। ऐसा करने से विद्यार्थी अपनी गलतियों में सुधार कर सकेंगे और समय का सही उपयोग कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में चुनौतियां और प्रतिस्पर्धा जरूरी हैं, इनके बिना जीवन प्रेरणाहीन बन जाएगा। इस मौके पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी मौजूद रहे।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें