फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएफआईटी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
एचएनबी विश्व विद्यालय की एथेलेटिक्स में विजेता बीएफआईटी के खिलाड़ी ट्राफी के साथ
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स मीट में बीएफआईटी सर्वाधिक अंकों के साथ चैंपियन बना। लॉन्ग जंप, हाई जंप, 100, 200 मीटर रेस, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो में कॉलेज के प्रतिभागियों ने मेडल जीते।
विज्ञापन

महारणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में आकाश पूनिया ने गोल्ड, लॉन्ग जंप व 400 मीटर दौड़ में शिवम कुमार ने ब्रॉन्ज, 800 मीटर दौड में शेखर ने गोल्ड, हाई जंप में सचिन तेवतिया ने गोल्ड, जेवलिन में नितीश ने गोल्ड, मैराथन में स्वाति ने ब्रॉन्ज, लॉन्ग जंप में कार्तिक त्यागी ने ब्रॉन्ज, ट्रिपल जंप में रजत कुमार ने गोल्ड, डिस्कस थ्रो में कार्तिक ने गोल्ड, 400 मीटर दौड़ में मनोज ने गोल्ड, रिले 4-100 दौड़ में आकाश पूनिया, शिवम कुमार, प्रशांत व अवी ने गोल्ड, डिस्कस थ्रो में कार्तिक ने गोल्ड मेडल जीते।
कॉलेज के डायरेक्टर अनिन्दर सिंह अरोड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कॉलेज के रजिस्ट्रार भूपिंदर सिंह अरोड़ा, प्रिंसिपल डॉ. असलम सिद्दिकी, कोच जॉनी चौधरी व कई अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें