नगर निगम टाउन हॉल में बृहस्पतिवार को देसी विदेशी शराब की दुकानों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया। जिले की कुल 43 (दो बीयर की शामिल) शराब की दुकानों के लिए कुल 789 लोगों ने आवेदन किए थे। इनमें से कुल 263 महिलाएं भी शामिल थीं।
29 विदेशी मदिरा की दुकानों के लिए कुल 641 आवेदन आए थे। इनमें से 207 महिलाएं और 434 पुरुष शामिल थे। इसी तरह 12 दुकानें देसी की थीं, निजके लिए 104 आवेदनों में से 42 महिलाएं और 62 पुरुष शामिल हैं। जबकि, बीयर की दो दुकानों के लिए 44 आवदेनों में कुल 14 महिलाएं थीं।
इन दुकानों का हुआ आवंटन
राजपुर रोड वन, राजपुर रोड टू, राजपुर रोड थ्री, डालनवाला, आराघर, अधोईवाला, चूना भट्टा, चकराता रोड वन, चकराता रोड टू, गांधी रोड, हरिद्वार बाईपास रोड निकट कारगी चौक, लाईब्रेरी, रायवाला, रानीपोखरी, शास्त्री नगर, रिंग रोड निकट पुलिया नंबर छह, लाईब्रेरी, रायपुर, डाकपत्थर, आईएसबीटी डांडा लंखौंड, सहस्रधारा रोड, जाखन राजपुर रोड, रतनपुर कुल्हान, कुंजा, चकराता, बड़ोवाला, भाऊवाला, मांडूवाला, साहिया, कोटी, कुल्हान गांव जूड़ो, बरोटीवाला।
देसी की
हरिद्वार बाईपास, अकबतहसील, हर्बर्टपुर, विकासनगर, जीवनगढ़, रायवाला, हर्रावाला, शास्त्रीनगर, भाऊवाला, हर्बर्टपुर दो, देहरादून रोड, लेहमनपुल, बरोटीवाला ।
बरती गई एहतियात
आवंटन प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन तमाम एहतियात बरतने में कामयाब रहा। इस दौरान दो एलईडी स्क्रीन एक बाहर और एक अंदर लगाई गई थी। इस दौरान आवेदनकर्ता बाहर से ही सारी प्रक्रिया को देख रहे थे। मौके पर पुलिस फोर्स व अन्य कर्मचारियों को भी तैनात किया हुआ था। ताकि, वहां पर अनावश्यक भीड़ न लग सके।