फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर तक पहुंचाएंगे बेटी ही बचाएगी का संदेश

Mon, 06 Jan 2014 03:11 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचेगी तभी तो बचेगा कुछ इसी तरह का संदेश देने के लिए बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत देहरादून से प्रसार वाहन सोमवार को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


संदेश घर-घर पहुंचाना है
दुनिया में पहली एवरेस्ट विजेता जुड़वां बहनों ताशी और नुंग्शी मलिक ने मुख्य अतिथि के बतौर अमर उजाला कार्यालय में वाहन को झंडी दिखाई।

पढ़ें, उत्तराखंड के लिए फायदेमंद होगा केजरीवाल का यह फॉर्मूला

उन्होंने बेटी ही बचाएगी अपील करते शपथ-पत्र को भर बेटियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता जाहिर की। अभियान का मकसद बेटी ही बचाएगी का संदेश घर-घर पहुंचाना है।

बता दें कि अभियान के तहत यह प्रसार वाहन आने वाली 24 जनवरी तक गढ़वाल और कुमाऊं के हिस्सों का कवर करेगा।

पढ़ें, फेक फेसबुक अकाउंट बनाया और फिर की ऐसी हरकत...

दून से रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश होते हुए यह वाहन टिहरी, श्रीनगर, पौड़ी, कोटद्वार होते हुए नजीबाबाद के रास्ते कुमाऊं में प्रवेश करेगा।

बेटी के प्रति संवेदनशील बनें
कुमाऊं मंडल में ही प्रसार वाहन के तहत जागरूकता अभियान अपने अंजाम तक पहुंचेगा। इस अभियान का मकसद अधिक-से-अधिक लोगों को बेटी ही बचाएगी अभियान से जोड़ना है, ताकि हर आम-ओ-खास बेटी के प्रति संवेदनशील बनें।
विज्ञापन


पढ़ें, सेहत बनाने के लिए खुद को खतरे में डाल रहे आप

इसके तहत विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को शपथ-पत्र भी भरवाए जाएंगे। भावी पीढ़ी होने के नाते बेटी के भविष्य को उज्जवल बनाने और उसके माध्यम से दुनिया बचाने की जिम्मेदारी उन्हीं पर होगी।

पढ़ें, दबंग मंत्री का परिवार भी जलसंस्थान का बकायादार

इस अवसर पर अमर उजाला परिवार के साथ ही उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा, डीबीएस पीजी कॉलेज की प्रवक्ता शैल कुलश्रेष्ठ आदि भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


10 लाख लोगों को 'शपथ' दिलाने का लक्ष्य
'बेटी ही बचाएगी' अभियान की ब्रांड एंबेसडर बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित हैं। इसके तहत पूरे देश में 10 लाख लोगों को बेटी के हक में शपथ दिलाने का लक्ष्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें