फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाई बीइंग भगीरथ संस्था की मुहिम, कूड़ा घर को बना दिया पंच पल्लव वाटिका

Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
सफाई करती बीइंग भागीरथी की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीइंग भगीरथ टीम के स्वयं सेवियों ने लगातार चौथे रविवार को भी कनखल स्थित कल्पवृक्ष वाटिका और पास के ही कूड़ा स्थल पर सफाई अभियान चलाया। टीम के सदस्य लगातार कल्पवृक्ष वाटिका को भव्य व सुंदर बनाने के लिए सफाई अभियान में जुटे हुए हैं।  

विज्ञापन


संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान निकले कल्प वृक्षों का बड़ा महत्व है। अति दुर्लभ माने जाने वाले कल्पवृक्ष कनखल में मौजूद हैं।

उन्होंने बताया कि वन विभाग और केआरएल के अधिकारियों के सहयोग से इन वाटिकाओं का संरक्षण और संवर्द्धन किया जा रहा है। केआरएल के निदेशक सुखबीर सिंह ने बताया कि  बीइंग भगीरथ टीम की मांग पर जेसीबी मशीन से वाटिका के पास से कई टन कूड़ा उठवाया गया है।
विज्ञापन


जेसीबी की मदद से गोबर और मलबा डालने के लिए पिट बनाई गई है। रजनीश शर्मा ने कहा कि वन विभाग की मदद से ट्री गार्ड और पौधे लेकर पंचपल्लव वाटिका को सुंदर बनाने का काम चल रहा है।  

इस दौरान विवेक कौशिक, संदीप खन्ना, सीमा चौहान, अमित जांगिड़, विपिन सैनी, तन्मय शर्मा, रोहित शर्मा, मोहित विश्नोई, हन्नी सैनी, विपुल गोयल, नीरज गुप्ता, देवेश, वृधा चंदवानी, परीक्षित, अनिकेत, सुशांत, आदित्य भाटिया, शिवा कश्यप, माणिक बाली, नीरज भूटानी, शिवम घोष, मधु भाटिया, ईशिता भाटिया आदि ने सफाई अभियान में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें