फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में ढूलीगाड़ डैम में गिरे किशोर की मौत, बेटे को बचाने मां भी कूदी

Mon, 01 Jul 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में परिवार के साथ पिकनिक मनाने के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में पेयजल योजना के लिए बनाए गए डैम में गिरने से 13 साल के किशोर की मौत हो गई। चंडाक क्षेत्र के धारी जोशी गांव निवासी कुंदन सिंह का परिवार पिथौरागढ़ के लिंक रोड स्थित एक मकान में किराए पर रहता है।

 

रविवार को कुंदन सिंह की पत्नी हेमा देवी अपने दो बच्चों और कुछ पड़ोसियों के साथ विण क्षेत्र में घूमने गए थे। ठूलीगाड़ में पेयजल योजना के लिए बने डैम की दीवर के ऊपर 13 वर्षीय गौरव बिष्ट सेल्फी लेने लगा।

 

इसी दौरान, उसका पैर फिसला और वह डैम में जा गिरा। दलदल होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सका। बेटे को डूबता देख हेमा देवी उसे बचाने डैम में कूद गई लेकिन वह भी डूबने लगी। वहां मौजूद लोगों ने उसे तो बाहर निकाल लिया, लेकिन गौरव डूब गया।

 

इस बीच, किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर वड्डा चौकी से पहुंचे एसआई किशोर पंत और मनोज कुमार ने गौरव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। गौरव बियर शिवा स्कूल में आठवीं में पढ़ता था। उसके पिता कुंदन सिंह सीमा सड़क संगठन में तैनात हैं। फिलहाल उसका शव मोर्चरी में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें