फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : मंत्रिमंडल गठन से पहले पूर्व मंत्रियों और विधायकों ने की सीएम आवास की परिक्रमा

Wed, 23 Mar 2022 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

मंगलवार को दिनभर कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच माननीयों से भरा रहा सीएम आवास। पूर्व मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों के साथ ही कई अन्य नेताओं ने बुके देकर सीएम धामी को दीं शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Pushkar Singh Dhami - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे की नई सरकार के नए मंत्रिमंडल का गठन आज हो जाएगा, इससे पहले सीएम आवास में परिक्रमा करने वाले पूर्व मंत्रियों और विधायकों की भीड़ नजर आई। मंगलवार को दिनभर एक ओर जहां कार्यकर्ता जोश से लबरेज खुशियां मनाते नजर आए तो दूसरी ओर माननीय, सीएम को शुभकामनाएं देते हुए दिखे।
विज्ञापन


मंगलवार को भी सभी कार्यकर्ताओं के लिए सीएम आवास में एंट्री खोली गई थी। केवल आईडी दिखाकर कार्यकर्ताओं व अन्यों को एंट्री दी जा रही थी। भीतर सीएम आवास के सामने के पार्क में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने टोलियों की शक्ल में जश्न मनाया। कई बार आवास से बाहर निकलकर सीएम पुष्कर धामी उन कार्यकर्ताओं का आभार जताने भी पहुंचे। दूसरी ओर, सीएम आवास के भीतर दिनभर माननीय परिक्रमा करते नजर आए। 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मंत्री एवं प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत, विधायक सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व मंत्री रेखा आर्य समेत तमाम माननीय दिनभर बुके देकर सीएम धामी को शुभकामनाएं देते नजर आए। उनकी इस परिक्रमा को नए मंत्रिमंडल से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी भी सीएम धामी से मिलने पहुंचे। शासन के कई अधिकारी भी बुधवार को होने वाले शपथ ग्रहण के मद्देनजर सीएम धामी से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल गठन से पहले दिनभर मशगूल दिखे सीएम धामी
अपनी टीम के गठन से पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे व्यस्त नजर आए। वह एक-दो कार्यक्रमों में शामिल हुए। इसके बाद ज्यादातर समय सीएम आवास में ही रहे।

सीएम आवास में धामी दिनभर अधिकारियों के संग बैठक करते रहे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों, पीएम मोदी सहित तमाम अतिथियों के आगमन से लेकर दिनभर बैठक में नए मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों पर भी मंथन हुआ। अब यह मंथन किस दिशा में जाएगा, यह बुधवार को शपथ ग्रहण के साथ ही स्पष्ट हो पाएगा। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में इस बार युवा चेहरों की संख्या बढ़ सकती है। संगठन को ही अंतिम निर्णय लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें