भालू कुछ इलाकों में सक्रिय हैं, वह भोजन की तलाश में आबादी के करीब आ रहे हैं। उनकी सक्रियता का एक कारण कम बर्फबारी है, जिससे वह शीत निद्रा में नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। -आकाश वर्मा, वन संरक्षक, गढ़वाल वृत्त
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: कल से गर्मी दिखाएगी तेवर, पहाड़ों में राहत, फिर होगी ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी
पिछले साल भालू के हमले की हुईं 116 घटनाएं
पिछले साल भालू के हमले की 116 घटनाएं हुई थीं। इन हमलों में आठ लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 108 लोग घायल हुए थे। इस साल जनवरी से अब तक राज्य के विभिन्न स्थानों पर भालू के हमलों की नौ घटनाएं सामने आ चुकी हैं।