फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमला कर भालू ने निकाली 'आंख'

Fri, 27 Sep 2013 08:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे युवक पर भालू ने हमला बोल दिया। आधा घंटे तक युवक और भालू में संघर्ष होता रहा।
विज्ञापन


भालू ने युवक की बाईं आंख नोंच कर खा ली। इसके अलावा युवक के मस्तिष्क, नाक की हड्डी टूट गई। सिर में गहरे घाव है। साढ़े तीन घंटे आपरेशन के बाद उसके जख्मों को सी दिया गया। घायल युवक की अभी तीन सर्जरी और होनी है।

खेत पर काम कर रहा था युवक
घटना बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे की है। संजय सिंह (22) अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी अचानक वहां भालू आ गया।

समझने से पहले ही भालू ने किया हमला
संजय कुछ समझ पाता तब तक भालू ने हमला बोल दिया। भालू ने संजय के चेहरे के बाईं तरफ हमला बोला। इसमें आंख नुच गई। नाक की हड्डी टूटी और मांस फट गया।

सिर पर हमले से मस्तिष्क की हड्डी टूटी और गहरा जख्म हो गया। हाथों और शरीर के दूसरे हिस्से में भी चोटें हैं। क्षेत्रीय डाक्टरों को दिखाने के बाद संजय के परिजन बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात एक बजे उसे लेकर सिनर्जी अस्पताल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की होंगी तीन सर्जरी
यहां प्लास्टिक सर्जन तरुण जैन ने रोगी की सर्जरी। डा तरुण ने बताया कि टूटी हड्डियों को दुरुस्त कर दिया गया है। जख्मों में घास के टुकड़े थे। उसकी सफाई की गई।

युवक की अभी तीन सर्जरी और करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि दाईं आंख के बिल्कुल ठीक होने की उम्मीद है। बाईं आंख भालू ने पूरी तरह नोंच ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें