फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI को 'बच्चे' देंगे भ्रष्टाचार रोकने का 'नुस्खा'

Fri, 27 Sep 2013 07:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई ने अपनी स्थापना के 50 साल पूरे होने पर शहर में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में दून के कई प्रतिष्ठित स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। निबंध का विषय ‘भ्रष्टाचार के कारण एवं निवारण’ रहा।
विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, निबंध के जरिये बच्चों से जो फीडबैक मिलेगा, उससे सीबीआई यह जानने की कवायद करेगी कि देश के स्कूली बच्चे भ्रष्टाचार के बारे में कितनी चिंता करते हैं। इसे फिर सीबीआई अपनी आगे की रणनीति में शामिल करेगी।

50 बच्चों ने की शिरकत
शुक्रवार को इंदिरानगर स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों के 50 बच्चे शामिल हुए।

सीबीआई के क्षेत्राधिकारी अखिल कौशिक ने बताया कि 27 सितंबर को सीबीआई की स्थापना की गई थी। स्थापना की मूल अवधारणा भ्रष्टाचार उन्मूलन था। अब कई दशक बीत चुके हैं।
विज्ञापन


बढ़िया निबंध होंगे पुरुष्कृत
इन दशकों में भ्रष्टाचार का स्वरूप भी बदला है। इसलिए स्थापना दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को शामिल किया गया।
विज्ञापन


इन कक्षाओं के बच्चों को इसलिए शामिल किया गया, क्योंकि ये बच्चे विचारशील होते हैं। उन्होंने बताया पैनल सबसे अच्छे निबंध को पुरस्कृत भी करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें