लंबे इंतजार के बाद एमडीडीए ने देहरादून के आईएसबीटी स्थित आवासीय योजना को लांच कर दिया।
एक अक्तूबर आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, एक्सिस और आईडीबीआई बैंक की शाखाओं में 570 रुपए में आवेदन फार्म उपलब्ध होगा। 31 अक्तूबर तक फार्म जमा किया जा सकेगा। लगभग डेढ़ दशक के लंबे इंतजार के बाद एमडीडीए ने आवासीय योजना लांच की है।
560 फ्लैटों का निर्माण
योजना के तहत चार मंजिला बिल्डिंग में 560 फ्लैटों का निर्माण होगा। फ्लैटों का आवंटन लाटरी के जरिए होगा। लोगों को आसानी से फार्म उपलब्ध हो पाएं, इसके लिए एमडीडीए ने चार बैंकों का चयन किया है। फ्लैट के लिए इन्हीं इन बैंकों से ऋण भी उपलब्ध होगा। फार्म के साथ लोगों को फ्लैट की कीमत की दस फीसदी राशि भी जमा करानी होगी।
फ्लैट श्रेणी -- संख्या - कीमत - पंजीकरण शुल्क - कारपेट एरिया
ईडब्ल्यूएस - 144 - 8.10 लाख - 80 हजार - 35 वर्ग मीटर
एलआईजी - 192 - 12.25 लाख - 1.20 लाख - 44.35 वर्ग मीटर
एमआईजी - 224 - 32.75 लाख - 3.25 लाख - 70.40 वर्ग मीटर में
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...