फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट दीजिए और पाइए ये स्पेशल ऑफर

Wed, 16 Apr 2014 02:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वोटरों को बूथ तक लाने के लिए बाजार भी लुभावने आफर्स के साथ तैयार है। लोकसभा चुनाव के लिए अब तक जिन राज्यों में वोटिंग हुई है, वहां अच्छा मत प्रतिशत देखने को मिला है।
विज्ञापन


वोटरों का यह रुख उत्तराखंड में भी कायम रहे मकसद यही है। कई व्यवसायी कंपनियां उत्पाद पर छूट का लाभ दे रही हैं, जबकि कुछ व्यापारियों ने व्यक्तिगत स्तर पर छूट की योजना बनाई है।

पलटन बाजार स्थित एमके ट्रेडर्स इलेक्ट्रिक/इलेक्ट्रानिक उत्पादों पर छूट दे रहा है। इसके संचालक विनय बंसल के अनुसार वोटरों को वोट देने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
विज्ञापन


एसी इंस्टालेशन मुफ्त
इसके तहत अगर कोई व्यक्ति अपनी उंगली पर वोट की स्याही का निशान दिखाता है तो एसी की खरीद पर उसका इंस्टालेशन मुफ्त में किया जाएगा। इससे उन्हें लगभग डेढ़ हजार रुपये की बचत होगी। उनके मुताबिक यह आफर विभिन्न कंपनियों की तरफ से है।

कोतवाली के समीप स्थित कपड़ा व्यापारी प्रतीक के अनुसार जो भी व्यक्ति अपने मत का प्रयोग करेगा, उसे खरीद पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।

ट्यूशन फीस में पांच फीसदी तक छूट
अभी वह 10 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं यानी ग्राहक 15 फीसदी अधिक छूट का लाभ उठा सकेंगे। एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक नितिन सिंधवानी के अनुसार अगर कोई अभिभावक अपनी उंगली पर वोट की स्याही का निशान दिखाएगा तो उसके बच्चे को ट्यूशन फीस में पांच फीसदी तक छूट दी जाएगी।

कई मोबाइल कंपनियां भी आकर्षक आफर्स के साथ मार्केट में हैं। एयरटेल की बात करें तो उसने यूपी के पिछले चरण में हुए चुनाव में वोटरों को 50 एमबी का फ्री डाटा मुहैया कराया है। अन्य मोबाइल कंपनियां भी इसी तरह की छूट इस सर्किल में देने की योजना बना रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें