फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहोदय बास्केट बॉल में सेंट मेरीज स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल विकासनगर में ट्रॉफी के साथ सहोदय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम? - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सहोदय सीबीएसई कॉम्प्लेक्स की ओर से सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में अंतर विद्यालय सहोदय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि रैव फादर जॉन मेंडोसा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में सेंट मेरी स्कूल की टीम ने सैपियंस स्कूल की टीम को 34-17 के अंतर से हराकर खिताब कब्जाया। शिवालिक एकेडमी स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर पर रही। सेंट मेरी स्कूल के जोयस मैथ्यू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपनी टीम के लिए 16 अंक जोड़े। विजेता टीम को प्रधानाचार्य सिस्टर आराधना और मेजर कादिर हुसैन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में सेंट मेरी स्कूल, सैपियंस स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल विकासनगर और शिवालिक एकेडमी सेलाकुई की टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस अवसर पर मैनेजर शालिनी, नितिन उनियाल, आकाश पाठक, गौतम चौहान, निर्मल भंडारी, अनिल तड़ियाल, मनोज चौहान, शुुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें