फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना में दून के युवाओं की धमक, बेटे में था सेना में जाने का जज्बा तो बेटी ने बढ़ाई परंपरा आगे

Tue, 05 Dec 2017 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Kunal Verma and Neha Melkani
विज्ञापन
वायुसेना में दून के दो युवाओं ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी है। एक ओर दून के कुणाल वर्मा को सर्वोच्च स्वॉर्ड ऑफ ऑनर सम्मान से नवाजा गया है तो वहीं, दून की बेटी नेहा मेलकानी भी इसी पीओपी से पासआउट होकर वायुसेना में अफसर बन गई हैं।
विज्ञापन


 दून के कुणाल वर्मा को बंगलूरू स्थित वायुसेना तकनीकी कॉलेज, जालहल्ली की पासिंग आउट परेड में सर्वोच्च स्वॉर्ड ऑफ ऑनर सम्मान से नवाजा गया है तो वहीं, दून की बेटी नेहा मेलकानी भी इसी पीओपी से पासआउट होकर वायुसेना में अफसर बन गई हैं।

देहरादून के खुड़बुड़ा निवासी संजीव वर्मा के इकलौते बेटे कुणाल वर्मा ने इंजीनियरिंग के बाद वायुसेना की राह चुनी। फ्लाइंग ऑफिसर कुणाल का कहना है कि कैंट क्षेत्र स्थित कैंब्रियन हॉल से पढ़ाई के दौरान सेना के अधिकारियों को देखने से उनके भीतर सेना में जाने का जज्बा जगा।
विज्ञापन


इसके बाद वह पढ़ाई पूरी करने तक प्रयासरत रहे, लेकिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) से इंजीनियरिंग के बाद उन्हें वायुसेना में जाने का मौका मिला।

कुणाल को वायुसेना तकनीकी कॉलेज, जालहल्ली की पासिंग आउट परेड में सर्वश्रेष्ठ स्वॉर्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया है। वहीं, दून में टर्नर रोड निवासी ऑनरेरी लेफ्टिनेंट नारदानंद मेलकानी (रिट.) की बेटी नेहा मेलकानी ने परिवार की सैन्य परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए वायुसेना में अफसर बनने का सफर तय किया।

खास बात यह है कि उन्होंने दो बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नौकरी छोड़कर वायुसेना की राह चुनी। अपने गांव सेलालेख, पहाड़पानी, नैनीताल से सेना में अफसर बनने वाली नेहा पहली बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें