फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस छात्रा ने किया ऐसा हाथ तैयार, जो दिव्यांगों की मुश्किल को करेगा आसान, जानिए इसकी खूबी..

Tue, 19 Dec 2017 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Aadika Iqbal
विज्ञापन
दिव्यांगों के लिए अब ऐसा हाथ तैयार हो गया है, जो कि सामान्य जरूरत के सभी काम करेगा। इस छात्रा के किए शोध को खूब सराहा जा रहा है। जानिए क्या खूबी है इस हाथ की..
विज्ञापन


इस हाथ से दिव्यांग बाल्टी भी उठा सकेंगे और कोई वस्तु भी पकड़ सकेंगे। यूटीयू में चल रही अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में पहुंची बांग्लादेश की छात्रा आद्दिका इकबाल ने यह शोध प्रस्तुत किया। इकबाल ने बताया कि वह इस डिवाइस का प्रयोग भी कई लोगों पर कर चुकी हैं।

आद्दिका इकबाल ने बताया कि आमतौर पर हाथ कट जाने के बाद प्लास्टिक या अन्य मैटल का बना हाथ लगाया जाता है। इस हाथ से व्यक्ति कोई काम नहीं कर सकता है। आद्दिका ने बताया कि इसी जरूरत को समझते हुए एक डिवाइसनुमा हाथ तैयार किया है।
विज्ञापन


यह हाथ वेवलेट डिकंपोजिशन और कॉफिशिएंट वेक्टर रिकंस्ट्रक्शन तकनीक पर काम करता है। इस डिवाइस को लगाने के बाद व्यक्ति इससे कोई भी चीज पकड़ सकता है और पानी की बाल्टी भी उठा सकता है।

वह इस डिवाइस का दो पुरुष और दो महिलाओं पर सफल प्रयोग कर चुकी हैं। यह बाजार में उपलब्ध अन्य डिवाइस के मुकाबले सबसे कारगर है। सम्मेलन के दौरान आद्दिका इकबाल के इस शोध को काफी वाहवाही मिली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें