फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की बेटी बनीं मिसेज इंडिया द्वितीय रनरअप

Mon, 12 Jun 2017 02:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
sangeeta
विज्ञापन
कर्नाटक मैसूर में रविवार को संपन्न मिसेज इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में नगर निवासी 24 वर्षीय संगीता बुधलाकोटी बवाड़ी द्वितीय रनर अप रहीं। इसके अलावा इलीट टॉप मॉडल और एलीट बेस्ट कैट वाक श्रेणी में पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


पैन पैसिफिक जल महल मैसूर में एलीट इंडिया पेजेंट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में देश भर की सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसमें संगीता ने द्वितीय रनर अप रह कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। संगीता पूर्व में मिस कुमाऊं में मैजिकल मुस्कान सहित कई पुरस्कार जीत चुकी हैं।

हाल ही में संगीता ने ग्रीनलैंड फैशन वीक और किमाया फैशन वीक में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। संगीता ने बताया कि बचपन से ही उन्हें योग करने के साथ ही मॉडलिंग, गायन और नृत्य का शौक है। इस प्रतियोगिता में यह सब बहुत काम आया। प्रतियोगिता में निर्णायक पूर्व मिसेज इंडिया रश्मि सचदेवा, मनोज सचदेवा, जगदीश मोगिया, दक्षिण भारत की रफ़ल्म अभिनेत्री सोनल आदि थे।
विज्ञापन


निर्देशक नरेश मदान व कोरियोग्राफर भूमिका भंडारी थीं। संगीता के पिता किरन बुधलाकोटी मालधन कॉटेज क्षेत्र में दुकान चलाते हैं और मां प्रेमा गृहिणी हैं। उनके पति मनीष बवाड़ी हल्द्वानी में सेवारत हैं। संगीता ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पूर्व मिसेज इंडिया भूमिका भंडारी ने उनका मार्गदर्शन किया और माता-पिता व पति ने सहयोग दिया। संगीता ने विवेक मर्तोलिया, अतुल रौतेला, इंदर व जैब्रिस की ट्रेनिंग को भी बहुत लाभदायक बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें