फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की बेटी ने बैंकाक में दिखाया दम, इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड 

Sun, 06 Aug 2017 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ की बेटी ने एक बार फ‌िर दम द‌िखाया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर ऋतु ने देश का नाम रोशन क‌िया। थाईलैंड के बैंकाक में पौड़ी की बेटी रितु नेगी ने ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया। रितु की जीत की खबर मिलते ही गांव में जश्न का माहौल रहा। 
विज्ञापन


मंडल मुख्यालय पौड़ी से 20 किमी दूर कफोलस्यूं नौली गांव की रितु नेगी ने थाईलैंड में पांच अगस्त को गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले रितु ताइक्वांडो की राष्ट्रीय स्पर्धा में तीन गोल्ड मेडल व दो सिल्वर मेडल जीत चुकी है।

21 वर्षीय रितु अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहती हैं। गांव में उनकी दादी व चाचा बलदेव सिंह नेगी रहते हैं। गोल्ड मेडल मिलने की सूचना मिलते ही गांव में खुशियों को लहर छा गई। मिठाइयां बांटने के साथ ही जश्न मनाया गया। चाचा बलदेव सिंह नेगी ने बताया कि गर्मियों में रितु गांव पहुंचती हैं, लेकिन उस दौरान भी अभ्यास जारी रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें