फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के लिए हुआ उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग का चयन

Tue, 26 Jun 2018 08:25 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कुहू गर्ग - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड की कुहू गर्ग का चयन सीनियर बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया गया है। प्रतियोगिता 30 जुलाई से पांच अगस्त तक चीन में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

मंगलवार को राज्य बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि विश्व सीनियर चैंपियनशिप में जगह बनाने वाली कुहू प्रदेश की पहली खिलाड़ी बनीं हैं।

वह मिश्रित युगल और महिला युगल टीम में चुनीं गईं हैं। कुहू की अभी मिश्रित युगल में 56वीं और युगल में 90वीं रैंक है। अपने शानदार खेल के जरिये कुहू लगातार तीन बार जूनियर विश्व चैंपियनशिप में भी प्रतिभाग कर चुकीं हैं। इस वर्ष कुहू ने दो अंतरराष्ट्रीय और दो राष्ट्रीय रैकिंग टूर्नामेंट में जीत हासिल की है। वह अभी मलेशियन ओपन खेल रही भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें