फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: नोटबंदी से परेशान विदेशियों को लाए घर, खूब किया सत्कार

Sun, 20 Nov 2016 12:20 AM IST
कालिका रावल/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 10
विदेशियों का स्वागत सत्कार - फोटो : AmarUjala
नोटबंदी के कारण परेशान 6 विदेशी नागरिकों और उनके एक साथी का घर पर आदर सत्कार कर पिथौरागढ़ के पाठक परिवार ने अतिथि देवो भव: की उक्ति को साकार किया है।
विज्ञापन

2 of 10
foreign tourist with pathak family - फोटो : AmarUjala
पोलैंड की युवती एंजिल किस कोसमाला, यूक्रेन की युवती ड्योनिवो ओलगो, रूस निवासी पर्वतारोही टार्जनोव एलकेसी, हैती निवासी फिल्म मेकर मैक्स स्टीफन ऑलीवर फैबलस, लिथीनिया निवासी रोक्स जीसीवीसियश, फ्रांस निवासी लियोनिल मार्टिनेज और उनके साथ मुंबई से आए डाक्यूमेंट्री फिल्म मेकर राहुल हिमांती पांडे 16 नवंबर को पिथौरागढ़ पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 10
foreign tourist with pathak family - फोटो : AmarUjala
इनके पास भारतीय करेंसी का अभाव था। विदेशी करेंसी बदलने के लिए ये लोग बैंकों के चक्कर काटते रहे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को कूर्मांचल बैंक की शाखा में इनकी मुलाकात थियेटर फॉर एजूकेशन इन मास सोसायटी के सचिव योगेश पाठक से हुई।

4 of 10
foreign tourist with pathak family - फोटो : AmarUjala
योगेश ने अपनी मां कविता पाठक, पिता केदार दत्त पाठक से विदेशी मेहमानों को घर पर भोज देने के लिए बात की। माता-पिता ने इसे अपना सौभाग्य मानते हुए शुक्रवार को घर पर भोजन के लिए विदेशी मेहमानों को घर पर आमंत्रित किया।
विज्ञापन

5 of 10
foreign tourist with pathak family - फोटो : AmarUjala
विदेशी नागरिकों की दिक्कत को देखकर कूर्मांचल बैंक शाखा प्रबंधक पंकज तिवारी ने भी इन लोगों को अपनी तरफ से 1000 रुपए दिए। शुक्रवार को दोपहर के भोजन के लिए विदेशी मेहमान पाठक परिवार के घर पहुंचे तो योगेश के माता-पिता के साथ ही बड़े भाई दिनेश पाठक, भाभी आशा पाठक, दीदी रेनू पाठक, छोटे आशीष पाठक, मुकुल पाठक ने मेहमानों की आवभगत की।
विज्ञापन

6 of 10
foreign tourist with pathak family - फोटो : AmarUjala
सत्कार देख विदेशी भी हुए अभिभूत
मेहमानों को घी के साथ मडुवे की रोटी, धनियां का नमक, झोली-भात और भटिया (भट का बना विशेष व्यंजन) परोसा गया। यही नहीं उन्हें दक्षिणा देकर घर से विदा किया गया। स्वागत सत्कार से अभिभूत विदेशी मेहमानों ने दिल से पाठक परिवार का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

7 of 10
foreign tourist - फोटो : AmarUjala
इन विदेशी मेहमानों के पास इस समय मात्र 4000 रुपये की नई करेंसी, जबकि 120 यूरो और 65 डालर हैं। एक दिसंबर को यह लोग नेपाल जाएंगे। फिलहाल ये लोग यहां रामकृष्ण मिशन के आश्रम में रह रहे हैं।

8 of 10
foreign tourist with pathak family - फोटो : AmarUjala
​विदेशी नागरिकों का यह दल मुंबई के डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर राहुल हिमांती पांडे के साथ मानवता पर लघु फिल्म का निर्माण करने के लिए यहां आया है। इन्होंने कुमाऊं के तमाम इलाकों में फिल्मांकन कर लिया है।

9 of 10
foreign tourist with pathak family - फोटो : AmarUjala
नेपाल में फिल्मांकन होना है। ये लोग लघु फिल्म के जरिए विश्व को मानवता का संदेश देना चाहते हैं। पाठक परिवार ने जो किया है, उससे बड़ा मानवता का उदाहरण इनके लिए और क्या हो सकता है
विज्ञापन

10 of 10
foreign tourist - फोटो : AmarUjala
पीएम मोदी के फैसले की सराहना की
विदेशी मेहमानों ने ब्लैक मनी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की। इन लोगों का कहना था कि भविष्य में इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। भारत तरक्की के रास्ते पर जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें