फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल चैंपियनशिप में खेलेंगे देहरादून के अंकित

Mon, 17 Jul 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ankit mishra
विज्ञापन
पिछले तीन वर्षों से स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीत रहे दून के अंकित का नेशनल चैंपियनशिप के लिए सिलेक्शन हुआ है।
विज्ञापन


वह केरल में 13-14 अगस्त को आयोजित होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के लिए पहली बार सीनियर वर्ग में उनको चुना गया है।

दून के चकराता रोड निवासी अंकित मिश्रा (23) ने चिल्ड्रेन एकेडमी से 12वीं करने के बाद डीएवी पीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने फिजिकल फिटनेस का कोर्स भी किया। बॉडी बिल्डिंग और वेट लिफ्टिंग का शौक उनको पहले से ही रहा।

इसे आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मेहनत की और लगातार तीन साल स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया। इस वर्ष भी आठ-नौ जुलाई को सुल्तानपुर, काशीपुर में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में उन्हें जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मिला है। उनके पिता पंडित संतोषानंद मिश्रा ने तमाम मुश्किलों से जूझते हुए उन्हें चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में खेलेगी दून की खुशी
देहरादून की खुशी थापा फ्लोरिडा (अमेरिका) में होने वाली यूएसए पिकलबाल कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। 9-11 जून में दून आयोजित में पिकलबाल नेशनल चैंपियनशिप में जूनियर कैटेगरी में बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड जीतने वाली खुशी ने इससे पहले स्टेट चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था। दून इंटरनेशनल में 12वीं की छात्रा खुशी थापा के पिता हेमंत थापा खेल प्रशिक्षक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें