फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगिंग रियलिटी शो में टॉप-9 में पहुंचा हिमाचल का बेटा

Sun, 16 Jul 2017 03:17 PM IST
पंकज सलारिया/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में चल रहे एकलव्य सिंगिंग रियलिटी शो में हिमाचल के जिला चंबा के सुल्तानपुर मोहल्ला के रहने वाला अनिल ठाकुर टॉप-9 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इस शो में अब तक के सफर में युवा गायक अनिल ठाकुर अन्य प्रतिभागियों के मुकाबले बेहतरीन प्रस्तुति देकर जजों को आकर्षित किया है।
विज्ञापन


अनिल के पिता नरेंद्र कुमार उद्यान विभाग में बतौर कार्यालय अधीक्षक हैं। जबकि मां निर्मला देवी गृहिणी हैं। अनिल ठाकुर रियलिटी शो में बप्पी लहरी की टीम में है। शो में किशोर कुमार की याद में बप्पी लहरी की टीम उनके गीतों की प्रस्तुति उनकी आवाज में ही देने का प्रयास कर रही है।

ऑडिशन के दौरान अनिल ठाकुर की आवाज से प्रभावित होकर बप्पी लहरी ने उन्हें अपने टीम में शामिल किया। टॉप 22 से शुरू हुआ यह कारवां अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसमें अनिल नौंवे स्थान तक पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


युवा गायक अनिल ठाकुर ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से मुंबई में डटे हुए हैं। उनका मकसद एक बेहतरीन गायक बनना है। बकौल अनिल भले ही वो नौंवे स्थान तक पहुंच गए हों, लेकिन विजेता ट्रॉफी तक पहुंचना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें