फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की बेटी ने दिखाया दम, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

Tue, 04 Dec 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
ईश्वरी
विज्ञापन

उत्तराखंड के बनबसा पचपकरिया की ईश्वरी जोशी ने 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक डरबन (साउथ अफ्रीका) में हुई 9वें  कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। 

विज्ञापन

 

कराटे एसोसिएशन के सचिव भरत शर्मा और उसके कोच लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रविवार (2 दिसंबर) को ईश्वरी जोशी ने नामीबिया और मॉरीशस की टीम को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। ईश्वरी चंपावत जिले से कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाली पहली खिलाड़ी हैं।
 

इससे पहले भी उसने आस्ट्रिया और दुबई में आयोजित विश्व कराटे प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया था। उसके पिता मोहन चंद्र जोशी सेना से अवकाश प्राप्त हैं। वह एनएसजी में ब्लैक कमांडो रह चुके हैं। ईश्वरी के दो भाई भी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें