फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-ट्यूब पर धमाल मचा रही है धनेटा के रजत विज की एलबम

Mon, 03 Dec 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के विकास खंड नादौन के धनेटा निवासी युवा गायक रजत विज की एलबम निक्कर वाली क्वीन यू-ट्यूब पर धमाल मचा रही है। पिछले माह रिलीज हुए इस गाने को युवा काफी सुन रहे हैं। रजत विज ने इस एल्बम के गीत को खुद लिखा और गाया है।

विज्ञापन


स्वेगन बैनर लुधियाना के तले बनी इस एलबम में दिल्ली निवासी लड़की प्रीति ने मॉडल की भूमिका निभाई है। एलबम में रूबल का संगीत है। इसका निर्देशन पंकज शर्मा ने किया है। कुछ समय में ही यू-ट्यूब पर इस गाने को 90000 से अधिक दर्शकों ने देखा लिया है।

रजत विज इससे पहले भी कई ऐसे एलबम बना चुके हैं। रजत ने कहा कि उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक रहा है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी गानों को बॉलीवुड तक पहुंचाना उनका सपना है। इसे पूरा करने के लिए वह पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसका श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें