फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस अप्रैल को संपन्न होंगे बार एसोसिएशन के चुनाव, तीन को भरे जाएंगे नामांकन

Tue, 28 Mar 2017 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कोटद्वार बार एसोसिएशन की वर्ष 2017-18 की कार्यकारिणी के चुनाव आगामी दस अप्रैल को होंगे। कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। यह निर्णय बार एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भट्ट ने बताया कि तहसील परिसर स्थित विधि भवन में हुई बैठक में आय-व्यय का ब्यौरा रखने के साथ ही अगली कार्यकारिणी के चुनाव का कार्यक्रम तय किया गया। चुनाव प्रक्रिया संचालन के लिए जीतेंद्र सिंह चौहान हो मुख्य चुनाव अधिकारी तथा अमित बडोला को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

तय कार्यक्रम के अनुसार नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री तीन अप्रैल सुबह दस बजे से शुरू कर दी जाएगी। तीन और चार अप्रैल को दस बजे से पांच बजे तक नामांकन कराए जाएंगे। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। छह अप्रैल को दस बजे से पांच बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। दस अप्रैल को सुबह आठ बजे से दो बजे तक मतदान और तीन बजे से मतगणना प्रारंभ कर दी जाएगी। इसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें