पीएनबी के एक अधिकारी ने बताया कि पहले से जो लोग बैंक के ग्राहक हैं, उन्हें कोविड-19 लोन की सुविधा दी जा रही है। यह लोन उन्हीं को मिलेगा, जिनका पुराने लोन चुकाने का बेहतर रिकॉर्ड होगा। यानी उनके पास पूर्व के लोन के भुगतान का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए।
कोविड-19 लोन में कोई प्रॉसेसिंग फीस नहीं ली जा रही है। यह लोन 30 जून तक लिया जा सकता है। एसबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 लोन के लिए लोगों के काफी संख्या में आवेदन आ रहे हैं, जिनका वेरिफिकेशन करने के बाद लोन जारी किए जा रहे हैं। एसबीआई की ओर से 45 मिनट के भीतर पांच लाख रुपये तक का कोविड लोन जारी किया जा रहा है।
इसके लिए एसबीआई के योनो एप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। वहीं, पीएनबी से लोन लेने के लिए मेट्रो सिटीज में कम से कम 15 हजार रुपये प्रतिमाह और सेमी अर्बन या ग्रामीण इलाकों में कम से कम 10 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन होना चाहिए।
बैंक के अधिकारी के मुताबिक, नकदी संकट के बीच जिन लोगों ने पहले से होम लोन लिया है। उनके लिए उस पर टॉप-अप लोन भी एक अच्छा विकल्प है। वह बैंक में आवेदन कर आसानी से टॉप-अप लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस पर ब्याज भी कम भुगतान करना होता है और बैंक आसानी से यह लोन दे भी देते हैं।
इन बैंकों से ले सकते हैं कोविड-19 लोन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक।