फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोरोना संकट के बीच मां एप से हो रही 236 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग

Wed, 10 Jun 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी विनय बहुगुणा, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग

सार

  • एक माह के भीतर होने हैं सभी महिलाओं के प्रसव
  • कोरोना संक्रमण को लेकर गंभीर विभाग
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग जिले में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित प्रसव को लेकर गंभीर है। मोबाइल एप मां से 236 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग हो रही है। ये प्रसव अगले एक माह में होने हैं।

विज्ञापन


विषम भौगोलिक परिस्थितियों व आपदा से प्रभावित जनपद में 40 फीसदी से अधिक महिलाओं का हीमोग्लोबिन तय मानक से कम है। जबकि 25 फीसदी महिलाएं अन्य स्वास्थ्य विकारों से पीड़ित हैं। इन हालातों में गर्भ धारण के बाद होने वाली दिक्कतों के चलते उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं।


ऐसी गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने अक्तूबर 2018 में मोबाइल एप मां लांच किया था, जो फायदेमंद साबित हो रहा है। सवा साल में एप से नियमित मॉनीटरिंग के जरिए 460 हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव कराए गए हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में 236 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। विभाग द्वारा एएनएम को विशेष जांच किट दी गई है, जिसमें वे सभी उपकरण हैं, जो गर्भवती महिला की जांच के लिए उपयोग में लाए जाते हैं।

विज्ञापन

ऐसे हो रही एप से मॉनीटरिंग

गर्भवती के पंजीकरण के बाद टीकाकरण के अलावा महिला व गर्भ में पल रहे बच्चे की तीसरे, पांचवे, सातवें माह होने वाली जांच रिपोर्ट एप पर जारी की जा रही हैं। महिला व गर्भ में बच्चे को दिक्कत होने पर विशेषज्ञों की राय से इलाज किया जा रहा है। प्रसव की संभावित तिथि से एक माह पहले से गर्भवती महिला के परिजनों, आशा, एएनएम और डॉक्टर के मोबाइल पर संदेश जारी हो रहे हैं।

एप में ये लोग शामिल
हाई रिस्क गार्भवती महिला के अलावा उसके पति, संबंधित अस्पताल की एएनएम, डॉक्टर, जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ, सहायक डॉक्टर, स्टॉफ नर्स, सीएमओ और जिलाधिकारी को शामिल किया गया है।

पिछले सवा साल से विभाग द्वारा मां एप के माध्यम से जिले में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की एएनएम व अन्य के द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही हैं। साथ ही सुरक्षित प्रसव में भी इजाफा हो रहा है।
- डा. शंभू कुमार झा, मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें