फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितना जल्दी हो सके निपटा लें बैंक का काम, तीन दिन रहेगा अवकाश

Thu, 28 Sep 2017 09:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
bank holiday
विज्ञापन
अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो 29 सितंबर तक निपटा लें। इसके बाद तीन दिन तक बैंकों में छुट्टी रहेगी। वहीं, उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन ने मुख्यमंत्री से रामनवमी पर भी कोषागार व बैंकों में अवकाश की घोषणा का आग्रह किया है।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन चल रहा है और इस सप्ताहांत कई सार्वजनिक अवकाश पड़ रहे है। छुट्टियों की बात करें तो 30 सितंबर को दशहरा, एक अक्टूबर को रविवार और दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे।

बैंक कर्मचारियों की मांग 29 सितंबर को रामनवमी पर भी अवकाश की है। ऐसा होता है तो बैंकों में चार दिन अवकाश रहेगा और तीन अक्टूबर से कामकाज फिर से शुरू हो सकेगा। लगातार छुट्टी से ग्राहकों को परेशानी होनी स्वाभाविक है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बैंक बंद - फोटो : demo
छुट्टी के कारण लोगों को कैश के लिए एटीएम पर निर्भर रहना पड़ेगा। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख अनिल खोसला के मुताबिक अभी तक 30 से दो अक्टूबर तक छुट्टी की सूचना है। ग्राहकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए एटीएम में पर्याप्त नकदी डाल दी जाएगी।

वहीं उत्तरांचल बैंक इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री जगमोहन मेंदीरत्ता ने बताया कि रामनवमी देशभर में मनाई जाती है। यह हिंदुओं का मुख्य त्योहार है। उत्तर प्रदेश में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश रहता है। उत्तराखंड में भी इस दिन नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें