फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों ने किया महाविलय का विरोध, प्रदर्शन

विज्ञापन
पीएनबी बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक और ऑरियंटल बैंक के कर्मचारियों ने दोनों बैंकों के महाविलय का विरोध किया है। महाविलय के विरोध में कर्मचारियों ने बैंक की विकासनगर शाखा के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कांती नौटियाल ने कहा कि महाविलय के कारण न सिर्फ बैकिंग सेवाएं प्रभावित होगी। बल्कि इसका असर उपभोक्ता सेवा पर भी पड़ेगा। महाविलय के बाद कर्मचारियों को छटनी का सामना करना पड़ेगा। एक ही शहर में एक बैंक की पांच से छह शाखाएं संभव नहीं है। जिस कारण कर्मचारियों की छटनी पक्का है। लोगों के पास भी बेहतर बैंकिंग सेवाओं के विकल्प कम हो जाएंगे।। कहा कि यदि केंद्र सरकार अपने इस निर्णय को वापस नहीं लेती तो कर्मचारियों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के राजेश जोशी, सरदार सिंह खन्ना, अरविंद, बिलाल अख्तर, शिवम अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, बाबू सिंह रावत, बीएस रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें