फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग बंद होने पर यात्रियों को वाहन में गुजारनी पड़ी रात

विज्ञापन
चापनू के पास मलबा आने पर सड़क पर फंसे वाहन। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शुक्रवार रात करीब दस बजे जौनसार-बावर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले कालसी-चकराता मोटरमार्ग पर चापनू के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिससे सड़क पर करीब 12 घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे यात्रियों को वाहन में रात गुजारने को विवश होना पड़ा। साथ ही कृषि उत्पाद से लदे वाहन भी रातभर जाम फंसे रहे। साथ ही क्षेत्र के 40 से अधिक गांव का संपर्क विकासनगर से कटा रहा। सुबह दस बजे लोनिवि ने जेसीबी से मलबा हटाकर मार्ग खुलवाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

काश्तकारों का कहना है कि सड़क बंद होने के कारण उनकी फसलें समय पर मंडी तक नहीं पहुंच सकी। जिस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। इन दिनों क्षेत्र में टमाटर, सेब, धनिया, खीरा, बीन, मिर्च, मूली आदि की बंपर पैदावार होती है। ऐसे में सड़क बंद होने के कारण उनकी नकदी फसलें मंडी तक नहीं पहुंच सकी। लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने कहा कि सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आया हुआ था। जिस कारण यातायात बहाल करने में समय लग गया।
देरी से मशीन पहुंचने पर बिफरे ग्रामीण, प्रदर्शन
साहिया। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर चापनू के पास देरी से जेसीबी मशीन के पहुंचने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों के सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद जेसीबी मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोप लगाया कि जिस जगह पर सड़क बंद हुई वह जगह लोनिवि साहिया के मुख्यालय से महज छह किमी की दूरी पर है। शनिवार सुबह छह बजे लोगों ने सड़क बंद होने की सूचना विभाग को दी थी। लेकिन सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद सुबह नौ बजे जेसीबी मौके पर पहुंची। जेसीबी को सड़क बहाल करने में एक घंटा लग गया। लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय हीलाहवाली के कारण ही सड़क खुलने में देरी हुई है। विभागीय अधिकारियों को लोगों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में संतराम चौहान, विरेंद्र लाल, युवराज सिंह, सूरत राम जोशी, प्रीतम सिंह, अरविंद राय, मुनीर हसन, सुभाष जोशी, राजा, निशांत जैन, रोहित, श्रीचंद शर्मा, यशपाल, रविंद्र सिंह, विक्रम पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें