फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की गलती से लगी लाखों की ‘लॉटरी’

Mon, 24 Mar 2014 10:02 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक की चूक से खाते में जमा हुए सात लाख रुपए खाताधारक ने हड़प लिए। रकम न लौटाने पर बैंक ने खाताधारक के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पढ़ें, 'भगत सिंह कोश्यारी पर भारी पड़ेंगे एनडी तिवारी'

पंजाब नेशनल बैंक की नारी शिल्प मार्ग शाखा में तकनीकि गड़बड़ी से नवंबर 2013 में अंबीवाला स्थित एसएस स्टार प्राइजेज के संचालक दिलीप कुमार ठाकुर के खाते में सात लाख रुपये जमा हो गए थे।

पढ़ें, हिमालय में है औषधीय पौधों की भरमार

दिलीप मूल रूप से मधुबनी (बिहार) का रहने वाला है। करीब दो महीने बाद ऑडिट के दौरान यह गड़बड़ी पकड़ में आई। बैंक ने खाते से रकम की रिकवरी करनी चाहिए, लेकिन तब तक रुपए निकाले जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ने खाताधारक को रकम लौटाने को भी कहा, लेकिन दिलीप ने बताया कि वह रुपए खर्च कर चुका है।

पढ़ें, ...तो क्या पीडीएफ लगाएगी कांग्रेस की नैया पार

कई नोटिस के बावजूद रकम न लौटाने पर बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक केपीएस सिंह ने शहर कोतवाली में दिलीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस बैंक अधिकारियों और खाताधारक से खाते के बारे में रिकार्ड जुटा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें