फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक हुए गैस कनेक्शन, जमा करें बैंक डिटेल

Wed, 04 Mar 2015 11:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डीबीटीएल योजना ‘पहल’ के तहत गलत जानकारी और बैंक डिटेल नहीं देने वाले उत्तराखंड के 10 फीसदी से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन ब्लॉक कर दिया गया है।
विज्ञापन


तेल कंपनी ने ऐसे उपभोक्ताओं को सही जानकारी देने के लिए 10 मार्च तक की मोहलत दी है। उत्तराखंड में पहल लागू हुए दो महीने बीत चुके हैं। अब तक इससे करीब 80 फीसदी उपभोक्ता जुड़ चुके हैं। इसमें भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन मिटेड (बीपीसीएल) के गैस उपभोक्ता भी शामिल हैं।

कई उपभोक्ताओं ने डीबीटीएल फार्म में नाम अलग और बैंक खाता अलग दिया है। इस कारण बीपीसी ने बैंक खाते का विवरण न मिलने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है। बीपीसीएल के एरिया सप्लाई मैनेजर सुमित शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बीपीसीएल के करीब 2 लाख उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन


इसमें 10 फीसदी ने बैंक डिटेल नहीं दी है। कुछ ने उपभोक्ता का नाम अलग और खाता दूसरे का दिया है। ऐसे उपभोक्ता भी अधिक हैं, जिन्होंने किसी दूसरे से सीधे कनेक्शन खरीदा है। मगर नाम नहीं बदलवाया है।
विज्ञापन


ऐसे उपभोक्ता पुरानी एजेंसियों के अधिक हैं। कहा कि जिनका कनेक्शन बंद हो गया है वे 10 मार्च तक बैंक खाते की सही जानकारी एजेंसी को जमा करा दें। इसके लिए सभी एजेंसियों में कैंप लगाए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें