फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी आए बांग्लादेशी सांसद की मौत

Wed, 30 Apr 2014 09:25 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी में तबियत बिगड़ने के बाद बांग्लादेश के सांसद नासिम उस्मान की मंगलवार देर रात मौत हो गई। उस्मान दोस्तों के साथ मसूरी के एक होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन


उस्मान को हालत बिगड़ने पर मैक्स अस्पताल लाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद एंबेसी के लोग पार्थिव शरीर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

बांग्लादेश के नारंग गंज निवासी 60 वर्षीय नासिम उस्मान गुलशान सीट से सांसद थे। उस्मान अपने दोस्त शमशुल हसन निवासी ढाका और एसएस दास निवासी कोलकाता के साथ 27 अप्रैल को दून आए थे।

उस्मान दून में अपने दोस्त के बेट का एडमिशन कराने आए थे। मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ मसूरी पहुंचकर एक होटल में कमरा लिया था।
Trending Videos
विज्ञापन

की थी सीने में दर्द की श‌िकायत

देर रात उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत के साथ उल्टी हुई। होटल प्रबंधन ने एंबुलेंस के जरिए उन्हें दून के मैक्स अस्पताल भेज दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को दून मोर्चरी में रखवाया और बांग्लादेश एंबेसी को इसकी सूचना दी गई। उनके दोस्त पोस्टमार्टम के पक्ष में नहीं थे।

पोस्टमार्टम के बाद शव एंबेसी को सौंपा
दोपहर बाद एंबेसी की तीन सदस्यीय टीम दून पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव टीम को सौंप दिया गया। उस्मान अपने पीछे पत्नी और दो बेटों के परिवार को छोड़ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें