फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: दिल्ली में रिटायर्ड कर्नल के घर में डकैती डालने वाला गैंग नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

Tue, 26 Jun 2018 09:18 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
robbers gang
विज्ञापन

दिल्ली में रिटायर्ड कर्नल के घर डकैती डालने वाले नेपाली गिरोह के 10 लोगों को बनबसा पुलिस ने नकदी और स्वर्ण आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो युवतियां और आठ नेपाली युवक शामिल हैं। ये सभी नेपाल भागने के फिराक में थे। दिल्ली पुलिस की सूचना पर सोमवार देर शाम से ही बनबसा पुलिस इन्हें पकड़ने के लिए जुट गई थी।

विज्ञापन


दिल्ली के कीर्तिनगर निवासी रिटायर्ड कर्नल एसएसजे चंदाक के घर 24 जून को बदमाशों ने डकैती डाली थी। कीर्तिनगर थाने में आईपीसी की धारा 392/506/341 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस को डकैती में कुछ नेपाली युवकों के शामिल होने की सूचना मिली तो उसने बनबसा पुलिस को इससे अवगत कराया। सूचना मिलने पर सोमवार देर शाम से ही बनबसा पुलिस अलर्ट हो गई।

मंगलवार सुबह बनबसा पुलिस थाने के गेट के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खटीमा की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (यूके06एएम5028) को रोककर पुलिस ने चेकिंग की। वाहन में दो महिलाओं सहित कुल दस लोग थे। पुलिस के रोके जाने पर वाहन में पीछे बैठे चार लोग उतरकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। उनके सामान की तलाशी लेने पर स्वर्ण आभूषण और नकदी बरामद हुई। मामला दिल्ली में हुई डकैती का प्रतीत होने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बनबसा पुलिस ने कीर्तिनगर थाने के एसआई पंकज के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम को इसकी सूचना दी। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि दिल्ली पुलिस आरोपियों को रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग पकड़े गए

arresting
ये लोग पकड़े गए
नेपाल के हरिया लालपुर जिला कैलाली निवासी मनी थापा पुत्र जंगबहादुर थापा, उसकी पत्नी रेखा, गोदावरी जिला कैलाली नेपाल निवासी विमल बडेला पुत्र बहादुर बडेला, इंडस्ट्रियल एरिया कीर्तिनगर दिल्ली निवासी हरीश दुनई पुत्र मोहल दुनई, भीमदत्त नगर पालिका जिला कंचनपुर निवासी सुरेश जोशी पुत्र तुलसी प्रसाद, धनगढ़ी नेपाल निवासी उत्तम बहादुर पुत्र राम बहादुर, गोडारी कैलाली निवासी देव बहादुर पुत्र मान सिंह, गुलेरिया जिला कैलाली निवासी मान बहादुर कार्की पुत्र हरक बहादुर कार्की, निगेल जिला कैलाली निवासी प्रेम परियार पुत्र चक्र परियार और निगेल जिला कैलाली निवासी प्रजल परिहार।

आरोपियों से बरामद सामान
आरोपियों से पुलिस को 65220 भारतीय रुपये, 6900 नेपाली रुपये, सोने की 14 चेन,  सोने के 10 कड़े, 16 अंगूठियां, 13 लॉकेट, 57 झुमके, नाक की 14 फुल्लियां, सोने के दो सिक्के, चांदी की दो पाजेब, चांदी की दो अंगूठियां, चांदी के छह सिक्के और आठ मोबाइल फोन।

आरोपियों ने नेपाल से मंगाई थी स्कार्पियो
बनबसा (चंपावत)। दिल्ली में डकैती को अंजाम देने के बाद उन्होंने नेपाल के महेंद्रनगर निवासी एक व्यक्ति से किराए की स्कॉर्पियों मंगवाई थी। चालक सुरेश वाहन लेकर चार दिन पूर्व दिल्ली को निकल गया था। सुरेश ने बताया कि वह सोमवार रात दिल्ली से खटीमा पहुंचा था, जहां सभी ने खटीमा के एक होटल में रात बिताई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो खटीमा निवासी एक व्यक्ति के नाम पर है, जिसने महेंद्रनगर निवासी नेपाली नागरिक को अपना वाहन पिछले वर्ष बेच दिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें