फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में तेज हुआ भारत विरोध, भारतीय गीतों का प्रसारण बंद

Sat, 03 Oct 2015 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी नेपाल के बैतड़ी जिले में भारत विरोधी स्वर ज्यादा तेज होने लगे हैं। नेपाल ने अपने एफएम चैनल में भारतीय गीतों के प्रसारण पर रोक लगा दी है। कंचनपुर, धनगढ़ी में भी हिंदी और भारतीय फिल्मों गीतों का प्रसारण बंद हो गया है।
विज्ञापन


डीजल, पेट्रोल की भारी किल्लत
इस बीच मैदानी इलाकों से नेपाल को सामान की आवाजाही बंद होने से बैतड़ी जिले में डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत हो गई है। बैतड़ी से लंबी दूरी की सभी बस सेवाओं का संचालन बंद हो गया है। डीजल और पेट्रोल की कालाबाजारी होने लगी है।

अब नेपाल में पेट्रोल 150 रुपये (नेपाली) प्रति लीटर देकर भी नहीं मिल पा रहा है, यदि जल्दी हालात सामान्य नहीं हुए तो पश्चिमी नेपाल के जिलों में आर्थिक हालात और गहरा जाएंगे। पहले भूकंप से बुरी तरह प्रभावित नेपाल में ताजा नाकेबंदी का बड़ा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सीमा क्षेत्र में संबंध खराब नहीं होने देंगे'

नेपाल की ताजा स्थितियों की समीक्षा के लिए शनिवार को यहां हुई व्यापारियों की बैठक में कहा गया कि यह नेपाल के कुछ राजनैतिक दलों की ओर से फैलाया गया भ्रम है। भारत की ओर से सामान लाने, ले जाने में कोई रोक नहीं लगाई गई है। सीमा क्षेत्र में संबंध खराब नहीं होने देंगे।

व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्ते काफी गहरे हैं। आज भी नेपाल के जुलाघाट और भारत के झूलाघाट कस्बे से सामान को लाने, ले जाने में कोई रोक-टोक नहीं है। अंतरराष्ट्रीय झूलापुल से सामान की आवाजाही हो रही है।

दोनों कस्बों के लोग ताजा स्थितियों के सख्त विरोध में हैं और अपील की कि तत्काल सामान्य स्थिति बहाल की जाए। बैठक में कहा गया कि नेपाल के आंतरिक मसलों और वहां के राजनैतिक दलों के निजी स्वार्थ पर ज्यादा गौर करने की जरूरत नहीं है। सीमा क्षेत्र में पहले की तरह संबंध सामान्य बनाए रखने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में बृजेश गड़कोटी, भुवन पंगरिया, दिनेश भट्ट, हितेश भट्ट, विद्याधर पंगरिया आदि थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें