कई सुविधाओं से लैस
परिषद के सीईओ मनोज चंद्रन कहते हैं कि बांस माडर्न स्टिक मूल्य और सुविधाओं के विकल्प के साथ कई अलग-अलग श्रेणी में तैयार की गई है। माडर्न बैंबू स्टिक में फ्लैश लाइट, कैंप लाइट, टार्च, मोबाइल चार्जर, ब्लूटुथ से मोबाइल को जोड़ने और डिस्प्ले और चलते-चलते मोबाइल से बातचीत की सुविधा दी गई है। यह स्टिक वन कर्मियों, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन कर्मियों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। इसमें कई घंटे रोशनी देने की व्यवस्था है, ऐसे में अंधेरे में यह रास्ता दिखाने और खतरा होने पर मददगार होगी।
ये भी पढ़ें...सुप्रीम आदेश: उत्तराखंड की तीन जेलों से छंटेगी कैदियों की भीड़, इन शर्तों के साथ बीएनएनएस का नया प्रावधान लागू
सोलर लाइट से कर सकते इसे चार्ज भी
बांस हस्तशिल्प विकास समिति के सचिव रवि टम्टा कहते हैं कि इसे सोलर लाइट के माध्यम से चार्ज भी किया जा सकता है। इसके अलावा सामान्य तौर पर चार्ज करने की सुविधा है। समिति ने स्थानीय उत्पादों संग तैयार करने का काम कर रही है। 25 स्थानीय लोगों को रोजगार दिया गया है। उनको घर से भी काम करने का विकल्प है। बताया, इसे उड़ीसा के वन विभाग को उपलब्ध कराया जा रहा है। अन्य जगहों पर संपर्क करने के साथ ई-कामर्स कंपनी (ऑनलाइन बिक्री) के लिए उपलब्ध कराया गया है।