फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली उपचुनाव: घुनियाल को सदमा, भाजपा को राहत

Wed, 09 May 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बलबीर सिंह घुनियाल
विज्ञापन

थराली विधानसभा उपचुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख से ऐन पहले बागी तेवर दिखाने वाले भाजपा के प्रदेश मंत्री बलबीर सिंह घुनियाल अचानक बीमार पड़ गए हैं। 

विज्ञापन


यही नहीं नामांकन फार्म लेने के बाद पार्टी के दूसरे बागी गुड्डू लाल के भी पर्चा दाखिल करने पर संदेह गहरा रहा है। पार्टी के खिलाफ निर्दलीय ताल ठोकने का ऐलान करने वाले गुड्डू लाल चरित्र प्रमाण पत्र के फेर में उलझ गए हैं। दोनों बागियों की इस उलटबासी के बाद सियासी हलकों में यह चर्चा गरम है कि भाजपा का ‘डैमेज कंट्रोल’ काम कर गया। 

मंगलवार को मुन्नी देवी का टिकट फाइनल होने के फौरन बाद भाजपा के प्रदेश मंत्री घुनियाल ने ईमेल से अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को भेज दिया था। घुनियाल ने एलान किया था कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। लेकिन बुधवार को अचानक उनके बीमार पड़ने की खबर ने सबको चौंका दिया। उनके बड़े भाई देवी घुनियाल ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि सुबह बलबीर ने फार्म खरीदा। इसके बाद उनकेसीने में अचानक तेज दर्द हुआ और वह मूर्छित हो गए। उन्हें तत्काल कर्णप्रयाग ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें देहरादून के लिए रेफर कर दिया। यह पूछे जाने पर कि क्या घुनियाल नामांकन करेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह उनकी तबीयत पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने से उनके भाई को गहरा सदमा लग गया है, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई है।
विज्ञापन


उधर, चुनाव की तैयारी कर रहे भाजपा के दूसरे बागी गुड्डू लाल नई समस्या में उलझ गए हैं। उन्हें बृहस्पतिवार को नामांकन करना है, लेकिन उनके प्रमाण पत्र ही पूरे नहीं हैं। आलम यह है कि जब भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी थराली में नामांकन कर रहे होंगे, गुड्डू लाल चरित्र प्रमाण पत्र के लिए कर्णप्रयाग में सरकारी अधिकारियों के चक्कर काट रहे होंगे। नामांकन के बारे में पूछे जाने पर गुड्डू लाल ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि नामांकन के लिए चरित्र प्रमाण पत्र भी जमा कराना है। इसे बनवाने के लिए वह बृहस्पतिवार को गोपेश्वर जाएंगे। यदि वह तीन बजे तक प्रमाण पत्र बनाने में सफल रहे तो नामांकन कर देंगे।

दोनों बागियों के स्टैंड में आए इस बदलाव को लेकर सियासी हलकों में तमाम तरह की चर्चाएं गरमा रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं, अचानक बीमार पड़ने से पहले घुनियाल की चुनाव प्रभारी डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात हुई थी। सच्चाई जो भी हो, लेकिन बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा राहत की सांस ले रही है। लेकिन असल तस्वीर बृहस्पतिवार को ही साफ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें