फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार को बल्लीवाला चौक की तरफ न जाए

Thu, 21 Jan 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर बारह बजे के बाद बल्लीवाला चौक की तरफ न जाए, क्योंकि शुक्रवार सुबह तक यहां निर्माणाधीन फ्लाई ओवर पर आरसीसी लेंटर डालने का कार्य होगा।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान लागू किया है। इस दौरान बल्लीवाला की तरफ जाने वाला हर रास्ता पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। एसपी ट्रैफिक धीरेन्द्र गुंज्याल ने बताया कि विकासनगर की तरफ से जीएमएस रोड आने वाले भारी वाहन रंझावाला झाझरा से डायवर्ट होकर सिंगनीवाला, नया गांव, शिमला बाईपास चौक से होकर जाएंगे।

इसके अलावा हल्के वाहन एफआरआई के सामने से वसंत विहार चौक होते हुए सीमाद्वार के रास्ते आईएसबीटी को जाएंगे। उधर आईएसबीटी से विकासनगर की तरफ जाने वाले सभी वाहन शिमला बाईपास चौक, नया गांव, झाझरा होते हुए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बल्लूपुर चौक से सहारनपुर चौक की तरफ आने वाले सभी वाहन बल्लूपुर से घंटाघर होते हुए सहारनपुर चौक की तरफ जाएंगे। इसी प्रकार आईएसबीटी या मंडी से बल्लुपूर तथा गढ़ी कैंट को जाने वाले वाहन सहारनुपर रोड, घंटाघर, चकराता रोड होते हुए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें