फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी रहेंगे बजरंग दल के ट्रेनिंग कैंप: प्रवीण तोगड़िया

Sun, 29 May 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
बजरंग दल द्वारा आयोज‌ित ट्रेन‌िंग कैंप - फोटो : ani
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण का मुद्दा हिंदुओं की आस्था से जुड़ा मामला है।
विज्ञापन


इस भावना का सम्मान करते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए। डा. तोगड़िया यहां प्रेमनगर आश्रम में चल रहे विहिप के पूर्णकालिक जीवन वर्तीय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद सेवा को समर्पित संगठन है। देश में जगह जगह परिषद के सेवा के कार्य चल रहे हैं।

यूपी में बजरंग दल के सेवा शिविरों को लेकर चल रहे विवाद के बारे में उन्होंने कहा कि सेवा और शौर्य के शिविर कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य पर आधारित है। सरकार कोई भी रही हो पिछले 25 सालों से यह शिविर चलते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रहेंगे बजरंग दल के शौर्य शिविर

बजरंग दल द्वारा आयोज‌ित ट्रेन‌िंग कैंप - फोटो : ani
अब कुछ लोगों को इन्हें लेकर दिक्कत होने लगी है, लेकिन ये शिविर संविधान और कानून के दायरे में चल रहे हैं, इसलिए इन्हें जारी रखा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जन सेवा के संकल्प के अनुरूप अपने कार्यों को जारी रखे। सामाजिक एकता पर भी उन्होंने बल दिया।

बाद में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर अवश्य बनेगा। उन्होंने कहा कि दो साल से केंद्र में जिनकी सरकार चल रही है, उन्हें यह बताना चाहिए कि आखिर मंदिर अभी तक क्यों नहीं बना? लेकिन हिंदुओं की भावना का सम्मान करते हुए मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए।

शिविर के दौरान विहिप के महामंत्री संगठन दिनेश कुमार, अखिल भारतीय सेवा के केंद्रीय मंत्री अरविंद, ब्रह्म भट्ट, मुधकर राव दीक्षित, सहसेवा प्रमुख, आनंद हरबोला, केंद्रीय मंत्री नंदलाल लोहिया, आनंद गोयल,  हजारी लाल अग्रवाल, रविद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे। 
 

दुर्घटनाग्रस्त हो गई तोगड़िया की कार
प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आ रहे डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के काफिले की दो कारें आपस में ही भिड़ गईं। इन दोनों कारों में काफी नुकसान हुआ, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब आगे चली रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे वाली कार उससे टकरा गई। तोगड़िया आगे वाली कार में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें