फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: बड़ी संख्या में धाम के लिए रवाना हुए तीर्थयात्री, नरकोटा में लगा तीन किलोमीटर लंबा जाम

Mon, 19 Sep 2022 08:15 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर

सार

इन दिनों नरकोटा में रेलवे का काम चल रहा है साथ ही यहां पर हाईवे के लिए पुल निर्माण कार्य भी किया जा रहा है जिससे यहां हाईवे संकरा हो गया है। इस कारण सोमवार को यहां पर दोपहर दो बजे जाम लग गया।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरकोटा में रास्ता संकरा होने और तीर्थयात्रियों के अधिक संख्या में आने के कारण बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार को करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। नरकोटा में हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी और तीन किमी तक लंबा जाम लग गया। ऐसे में यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। 

विज्ञापन


Kedarnath: तीर्थयात्रियों का उमड़ा हुजूम, गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश बंद, अब सभामंडप से होंगे बाबा के दर्शन

इन दिनों नरकोटा में रेलवे का काम चल रहा है साथ ही यहां पर हाईवे के लिए पुल निर्माण कार्य भी किया जा रहा है जिससे यहां हाईवे संकरा हो गया है। इस कारण सोमवार को यहां पर दोपहर दो बजे जाम लग गया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन


हाईवे पर करीब तीन किमी तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। शाम पांच बजे जाम खुलने पर सभी ने राहत की सांस ली। दरअसल इन दिनों चारधाम के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं जिससे हाईवे पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन

यात्रियों का शेड्यूल भी बिगड़ा

वहीं जाम में फंसने से यात्रियों का शेड्यूल भी बिगड़ गया है। कलकत्ता के टॉलीगंज से आए तेजपाल सिंह, संदीप सिंह, टीनू का कहना है कि वह समय पर निकल गए थे लेकिन जाम के कारण उनका पूरा कार्यक्रम ही बदल गया।

सोमवार रात तक ऋषिकेश पहुंचना है। वहां से मंगलवार को उनका ट्रेन में रिजर्वेशन है। यहां पर पुलिस के जवान तो तैनात हैं, लेकिन वे भी जाम खुलवाने में नाकाम साबित हो रहे हैं जिससे बड़ी संख्या में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

चमोली जिले की 18 सड़कें बंद
पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह मलबा आने से चमोली जिले की करीब 18 सड़कें बंद पड़ी हैं। इन सड़कों से कई गांवों के लोग जुड़े हैं। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें