फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: बारिश से उफान पर आया लामबगड़ नाला, हाईवे का करीब 10 मीटर हिस्सा बहा, 700 तीर्थयात्री फंसे

Wed, 09 Aug 2023 05:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

Uttarakhand Weather News: बदरीनाथ हाईवे पर विभिन्न जगहों पर करीब 700 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। उधर, सीमा सड़क संगठन ने हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही। बुधवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ नाले के उफान पर आने से हाईवे का करीब 10 मीटर हिस्सा तबाह हो गया। जिसके चलते पुलिस ने यात्री वाहनों को बदरीनाथ धाम, पांडुकेश्वर और लामबगड़ में रोक दिया है। इस दौरान विभिन्न जगहों पर करीब 700 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। उधर, सीमा सड़क संगठन ने हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सैलाब से तबाही: कोटद्वार-पौड़ी NH 12 जगह तबाह, शहर का पूरे गढ़वाल से कटा संपर्क, फंसे सैंकड़ों वाहन, तस्वीरें


विज्ञापन

पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में बुधवार को भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित पांच जिलों के लिए ऑरेंज और शेष जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने और तीव्र बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें