रविवार दोपहर बदरीनाथ हाईवे पर देवलीबगड़ के पास दो कारों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी राजेंद प्रसाद मलेठा (53), अनुष्का मलेठा (16) और रितिका शर्मा (25) कार चालक जगदीश पांडे(50) के साथ कार द्वारा कर्णप्रयाग से चमोली की ओर जा रहे थे।
इस दौरान देवलीबगड़ के पास हाईवे पर विपरीत दिशा में आ रही कार जिसमें घोलतीर निवासी कुसुम राणा और धन सिंह राणा (40) से टक्कर हो गई। जिसमें चालक जगदीश पांडे के अलावा सभी पांच लोग घायल हो गए। हालांकि जगदीश को भी मामूली चोटें आई हैं।
सूचना पर घायलों को आपातकालीन सेवा 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। सीएचसी के चिकित्सक डा. प्रकाश भट्ट ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।