फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide: पर्थाडीप में आठ घंटे तक अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे, नंदप्रयाग-सैकोट सड़क से हुई वाहनों की आवाजाही

Wed, 28 Aug 2024 09:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

पुलिस प्रशासन ने बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे यात्रियों के वाहनों को नंदप्रयाग-सैकोट सड़क से गंतव्य के लिए भेजा, जबकि एक घंटे बाद यात्रा कर लौट रहे यात्रियों के वाहनाें की आवाजाही करवाई गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्थाडीप में फिर से मलबा आने के कारण बुधवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग करीब आठ घंटे तक अवरुद्ध रहा। इस दौरान यात्रा वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से करवाई गई। पर्थाडीप में हाईवे की स्थिति बदहाल हो गई है। यहां बार-बार पहाड़ी से मलबा हाईवे पर आ रहा है, जिससे वाहनाें की आवाजाही रोकनी पड़ रही है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पांच बजे पर्थाडीप में भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया, इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों के पहिये थम गए। पुलिस प्रशासन ने बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे यात्रियों के वाहनों को नंदप्रयाग-सैकोट सड़क से गंतव्य के लिए भेजा, जबकि एक घंटे बाद यात्रा कर लौट रहे यात्रियों के वाहनाें की आवाजाही करवाई गई। अपराह्न करीब एक बजे जब पर्थाडीप में जेसीबी मशीनों से मलबे का निस्तारण किया गया, तब जाकर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई।

Uttarakhand Weather: देहरादून और मसूरी में मूसलाधार बारिश, कई जिलों में यलो अलर्ट, 149 सड़कें बंद

विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि पर्थाडीप में मलबा आने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोकी जा रही है। मौसम सामान्य होने पर भूस्खलन क्षेत्र से मलबे को पूरी तरह से हटाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें