इसके बाद यहां करीब 90 मीटर लंबे ब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया जिसकी स्वीकृति अभी तक नहीं मिल पाई है। अब आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों ने टीएचडीसी के अधिकारियों से विचार-विमर्श कर पागलनाला के ट्रीटमेंट का निर्णय लिया है।
पागलनाला में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना का मलबा डाला जाएगा जिसके बाद यहां करीब 40 मीटर लंबी तक 15 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पागलनाला में मलबा डंपिंग जोन बनाया जाएगा। इसके ऊपर से 15 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। पानी की निकासी के लिए ह्यूम पाइप लगाए जाएंगे। इस पर जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।