फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पुल हादसा: शासन के पास पहुंची जांच रिपोर्ट, अब सीएम लेंगे एक्शन

Tue, 24 Nov 2020 11:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

चारधाम आलवेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन पुल हादसे की जांच रिपोर्ट शासन को प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग 58 में गूलर के पास चारधाम आलवेदर रोड पर निर्माणाधीन पुल की शटरिंग टूटने से एक मजदूर की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। मामले की जांच करके लौटी कमेटी ने जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी।

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को जाएगी। रिपोर्ट पर उनके जो भी निर्देश होंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई तय होगी। उधर, सचिव  लोनिवि आरके सुधांशु के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आ गई है। लेकिन अभी उन्होंने रिपोर्ट का अध्ययन नहीं किया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट आने से पहले ये हो चुकी है कार्रवाई
जांच रिपोर्ट आने से पहले कार्यदायी एजेंसी और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। शासन स्तर से साफ कर दिया गया है कि प्रोजेक्ट ईपीसी में होने की वजह से नुकसान की भरपाई भी कंपनी को ही करनी है। घायल मजदूरों का ईलाज चल रहा है। मृतक को नियम सम्मत मुआवजा देने का कार्य कंपनी को करना है।

बता दें कि सचिव लोनिवि के निर्देश पर मुख्य अभियंता (एनएच) एसके बिरला और अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश की दो सदस्यीय जांच टीम ने मौके पर जाकर सभी पहलुओं की जांच की। कमेटी जांच करके सोमवार को लौट आई थी। मंगलवार को उसने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें