हाईवे बंद होने से लोग फंसें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकी, सिमली-ग्वालदम हाईवे ठप
पहाड़ में लगातार हो रही बारिश आफत बनी हुई है। नारायणबगड़ और नलगांव के बीच अचानक विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क पर आ गिरी, जिससे सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-109) यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया है।
मार्ग अवरुद्ध होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम पोकलैंड व जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई है। बीआरओ के जवान और मजदूर मलबे व बोल्डरों को हटाकर हाईवे को सुचारू करने के कार्य में जुटे हुए हैं।